आज धनतेरस है। पांच दिवसीय दीपावली त्योहार की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। धनतेरस के दिन महालक्ष्मी के सचिव कुबेर का पूजन होता है। इनके पूजन से अपार धन की प्राप्ति का वरदान मिलता हैष। इनके पूजन के लिए धनतेरस के दिन कई उपाय भी किए जाते हैं।
धनतेरस की शाम परिवार की मंगलकामना के लिए यम नाम का दीपक भी जलाया जाता है। धनतेरस के दिन धातु जैसे बर्तन, सोना, चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग खासतौर पर खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर दिन के समय या संध्याकाल में अगर खरीदारी की जाए तो तमाम मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
क्यों मनाया जाता है धनतेरस…
धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धनवंतरी प्रकट हुए थे। तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनवंतरी के प्रकट होने के ठीक दो दिन बाद मां लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। यही कारण है कि हर बार दिवाली से दो दिन पहले ही धनतेरस मनाया जाता है।
जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि…
इस दिन स्वास्थ्य रक्षा के लिए धनवंतरी देव की उपासना की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन संपन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 6.05 बजे से 8.01 बजे तक है।
संध्याकाल में उत्तर की ओर कुबेर और धन्वन्तरि की स्थापना करनी चाहिए। दोनों के सामने एक-एक मुख का घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। धनतेरस के दिन कुबेर को सफ़ेद मिठाई और धन्वन्तरि को पीली मिठाई चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
इस दिन सबसे पहले ऊॅ. ह्रीं कुबेराय नम: का जाप करना। इसके बाद धन्वन्तरि स्तोत्र का पाठ करने से बहुत लाभ होता है। पूजा के बाद दीपावली पर कुबेर को धन स्थान पर और धन्वन्तरि को पूजा स्थान पर स्थापित करें।
धनतेरस के दिन क्या करें…
धनतेरस के दिन धन्वंतरि का पूजन करना चाहिए। साथ ही नवीन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर भी उनका पूजन करना चाहिए। इस दिन सायंकाल दीपक प्रज्जवलित कर घर, दुकान आदि को श्रृंगारित करना फलदायी साबित होता है। इस दिन लोग मंदिर, गोशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों में भी दीपक जलाएं।
धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 चीजें…
धनतेरस के दिन यथाशक्ति तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन और जेवर खरीदना चाहिए। धातु का बर्तन, अगर पानी का बर्तन हो तो ज्यादा अच्छा होगा।
गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां दोनों अलग-अलग होनी चाहिए। खील बताशे और मिट्टी के दीपक, एक बड़ा दीपक भी जरूर खरीदें। चाहें तो अंकों का बना हुआ धन का कोई यन्त्र भी खरीदें।
यह भी देखें : BREAKING: मलकानगिरी में मुठभेड़ जारी… 5 नक्सली ढेर… हथियार बरामद
Add Comment