रायपुर। ओडिशा के मलकानगिरी के भैजंगवाड़ा जंगल में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने 5 हथियार और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। एसपी जगमोहन मीणा ने घटना की पुष्टि की है। इस मुठभेड़़ में नक्सली नेता रणदेब के मारे जाने की खबर है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मलकानगिरी के भैजंगवाड़ा के जंगल में नक्सली बैठक ले रहे हैं। बैठक में नक्सलियों के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की सूचना थी। पुलिस ने तत्काल वहां छापामार कार्रवाई की।
पुलिस की टीम जैसे ही भैजंगवाड़ा के जंगल पहुंची नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस बीच जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया।
यह भी देखें : BREAKING: कार पुल से गिरी… पाटसिवनी के सरपंच की मौत
Add Comment