Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: कार पुल से गिरी… पाटसिवनी के सरपंच की मौत

गरियाबंद। पाटसिवनी के सरपंच पुरुषोत्तम दीवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी कार एक पुल से नीचे गिर गई थी। उसे गंभीर हालत में रायपुर लाया जा रहा था लेकिन राश्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।



सरपंच पुरुषोत्तम दीवान कार से आ रहा था। मुंडागांव-छुरा मार्ग पर भैराभाटा पुल के पास कार पुल के एप्रोच रोड से लगभग 10 फीट नीचे गिर गई। हादसे में सरपंच को गंभीर चोट आई थी। तत्काल उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जहा रहा था उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें : कोलकाता की लड़की से राजधानी में जबरदस्ती देह व्यापार करने का दबाव…Whatsapp से फोटो भेज तय करते थे सौदा…दो गिरफ्तार 

Back to top button
close