छत्तीसगढ़सियासत

कोण्डागांव में बोले शाह… कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ रही है चुनाव कोई तो बता दे… भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बनाया विकसित राज्य…

कोण्डागांव। जिला मुख्यालय के विकासनगर स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बिमारू राज्य बना दिया था। कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया।

भाजपा की रमन सरकार आई तब प्रदेश का कायाकल्प हुआ और विकसित राज्य बनाया। ऐसे में आम जनता को ही सोचना है कि बिमारू राज्य बनाने वाली कांग्रेसी को या विकसित राज्य बनाने वाली भाजपा को वोट देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो विकास कार्य होगा।

सड़कें बनेंगी, पुल-पुलिया, रेल पटरी, कॉलेज, अस्पताल खुलेंगे लेकिन कांग्रेस की सरकार आई तो सीडी बनाएगी। कांग्रेस ने हमारी माता-बहनों का भी इज्जत नहीं किया। उन्हें सम्मान नहीं दिया। ऐसे कांग्रेस के नेताओं को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्वहीन है।

किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, नेता कौन है बताने वाले कोई नहीं है। लेकिन भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दस साल पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

तब छत्तीसगढ़ को अधिकार नहीं मिलता था। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह नाम के इंजन ने अकेले विकास किया। अब रमन के साथ मोदी नाम का इंजन जुड़ गया है। इस डबल इंजन ट्रेन की बदौलत नवा छत्तीसगढ़ बनाएंगे।

राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बाबा पूछ रहे है कि भाजपा ने क्या किया। 5-10 साल पहले सोनिया मनमोहन की सरकार थी तब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया। भाजपा के शासन में आने के बाद ही छत्तीसगढ़ की चहुंमुखी विकास हुआ है।

यह भी देखे :  बिलासपुर के कांग्रेस भवन में फिर बवाल… कार्यकर्ताओं की मीटिंग में शैलेश पांडेय पहुंचे देर से… भड़के कार्यकर्ता… एक दावेदार ने तो… 

Back to top button
close