Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस नेता सिंघवी का भाजपा पर हमला, कहा-पुत्रों का विकास और जनता का विनाश ही भाजपा की वास्तविकता

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पुत्र मोह से ग्रसित है। भाजपा के अध्यक्ष और छग प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों पुत्रों का विकास और पीडि़त जनता का विनाश करने में लगी है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक श्री सिंघवी ने प्रदेश प्रवास के दौरान आज राजीव गांधी भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पुत्र विकास और जनता विनाश की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अच्छे दिन का मॉडल देश के पीडि़त जनता के लिए नहीं है। श्री सिंघवी ने कहा कि भाजपा पुत्रमौह से ग्रस्त है।



राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह और छग के मुख्यमंत्री डा. सिंह दोनों पुत्र मौह में है और सिर्फ उनका विकास कर रहे है जबकि जनता का विनाश हो रहा है। श्री सिंघवी ने भाजपा अध्यक्ष के पुत्र की दो कंपनियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनमें एक कंपनी शुरू होने के बाद अल्प समय में कंपनी को 16 हजार प्रतिशत का लाभ हो जाता है।

लाभ होने के बाद कुछ साल के भीतर उसी कंपनी को बंद भी कर दिया जाता है, वहीं दूसरी कंपनी को 6.50 करोड़ की सिक्यूरिटी पर 25 करोड़ रूपये का ऋण मिल जाता है। यानी सिक्यूरिटी से चार गुना अधिक ऋण उस कंपनी को दिया जाता है।



इस मामले में कोई नोटिस नहीं, कोई जांच नहीं होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पुत्र पर लगे पनामा मामले को उठाया। श्री सिंघवी ने कहा कि भाजपा के लोग बुलेट ट्रेन में सवार करके अपने पुत्रों को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर महंगाई बढ़ाकर जनता का विनाश किया जा रहा है।

यह भी देखें : अमित शाह का राहुल पर तीखा हमला… राहुल बाबा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं… कांग्रेस नक्सलवाद फैलाने वाली पार्टी

Back to top button
close