
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजब्बर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राजब्बर नक्सलियों को भटका हुआ क्रांतिकारी कह रहे हैं। उनका यह बयान मानवता को शर्मशार करने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में डालने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के अंदर इंसानियत मर चुकी है। कांग्रेस आईसीयू वेंटिलेटर पर पड़ी हुई है और उसका अंत पास है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने मिलकर काम कर रहे हैं और राजबब्बर इन्हें भटका हुआ क्रांतिकारी बताते हैं। भारत को कमजोर करने का काम नक्सलियों ने किया है।
उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए दिल्ली से आए दूरदर्शन के कैमरामेन और पुलिस जवानों पर हमला कर उन्हें मार दिया। अभी उनके परिवार का दर्द भी कम नहीं हुआ और राज बब्बर नक्सलियों के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आईसीयू वेंटिलेटर पर पड़ी हुई है और उसका अंत पास है। छत्तीसगढ़ की जनता इसीलिए कांग्रेस के साथ नहीं है। इस चुनाव में भी जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
यह भी देखें : पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी विकास की शिकायत चुनाव आयोग में… शासकीय भवन में ली बैठक…