मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होते ही संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश को राज की नहीं नाथ की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर वंशवाद का आरोप लगाया है।
दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। संजय सिंह शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं।
संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, मैं शिवराज चौहान के परिवार से नहीं हूं, मैं उनका रिश्तेदार था। चौहान के राज में मध्यप्रदेश बर्बाद हो रहा है।
भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओ की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कमलनाथ के गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा में विकास को एक मिसाल बताया और कहा कि छिंदवाड़ा एक व्यक्ति के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। मध्यप्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।
यह भी देखें : राज बब्बर ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला… कहा रमन काबिल डॉक्टर नहीं इसलिए छत्तीसगढ़ ICU में…
Add Comment