रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त रजत बंसल अस्वस्थ्य हैं। इन्हीेें कारणों से बंसल को अवकाश स्वीकृति की अनुमति दी गई है। बंसल की अवकाश अवधि के दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन संचालक नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य शासन द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राजनीतिक दलों और अधिकारियों की बैठक लेकर करेंगे चुनाव तैयारियों की समीक्षा…
Add Comment