रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 3 नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से बचेली, दंतेवाड़ा विधानसभा के लिये रवाना होगे। दोपहर 12 बजे बचेली में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे बचेली से छिंंदगढ़, कोंटा विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे छिंदगढ़ में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3.30 बजे छिंदगढ़ से जगदलपुर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे जगदलपुर, तिरंगा चौक में आयोजित आमसभा एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 4 नवंबररविवार को सुबह 11 बजे हेलिकाप्टर द्वारा जगदलपुर से छोटेदेवड़ा के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे छोटेदेवड़ा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 12.30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा छोटेदेवड़ा से ऐरला, कोण्डागांव विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे ऐरला में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे ऐरला से बडेडोंगर, केशकाल विधानसभा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे बडेडोंगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 3.30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा बडेडोंगर से दुधावा कांकेर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे दुधावा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5 बजे दुधावा से सरोना कांकेर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। शाम 5.30 बजे आयोजित सरोना में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम 6.30 बजे सरोना से पटोद कांकेर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे पटोद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 7.45 बजे पटोद से बेवरती, कांकेर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। रात 8 बजे बेवरती में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
यह भी देखें : कांग्रेस में टिकट को लेकर विवाद, पुनिया-बघेल में बहस…भूपेश ने कहा छोड़ देता हूं पद…
Add Comment