रायपुर। गुरूवार को प्रदेश भर के 72 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाना है। नामांकन दाखिले के लिए स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों की तैयारी के साथ-साथ केन्द्र व अन्य राज्यों से स्टार प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कल विधानसभा ओडि़शा के नेता प्रतिपक्ष के.वी. सिंहदेव सुबह 11.30 बजे महासमुन्द पहुंचकर नामांकन दाखिले के दौरान मौजूद रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव 10:15 बजे राजधानी रायपुर आकर 11 से दोपहर 2 बजे तक बेमेतरा में रहेंगे।
उसके बाद शाम को 5 बजे भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में शामिल होकर शाम के नियमित विमान से दिल्ली लौट जाएंगेे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह 10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को रांची लौट जाएंगे।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सुबह 08:30 बजे रायपुर पहुंचकर 09:30 बजे अंबिकापुर बलरामपुर पहुंचेंगे। 02 बजे तक बलरामपुर में उपस्थित रहकर शाम को रायपुर होते हुए दिल्ली प्रस्थान करेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सुबह 8:30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचकर अंबिकापुर प्रस्थान करेंगे। 04 बजे तक अंबिकापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रायपुर होते हुए शाम को दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
यह भी देखें : BREAKING: उत्तर से श्रीचंद सुंदरानी होंगे उम्मीदवार, भाजपा ने की अधिकारिक घोषणा
Add Comment