खैरागढ़। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाजार अतरिया में सोमवार को अविभाजीत मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना नाता है। संयुक्त प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब यहां की जनता सुविधाओं के लिए तरसा करती थी।
छत्तीसगढ़ में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है नक्शा ही बदल गया है। रमन सिंह की सरकार ने विकास के जरिए से खुशहाल छत्तीसगढ़ बना दिया है। यहां के निवासियों को चावल, मोबाइल, टीवी, इंटरनेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें सहित तमाम सुविधाएं दी हैं। प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास गाथा की पुन: सरकार बनने वाली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कोमल जंघेल को विजयी बनाने आम जनता से आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा जनता को भगवान मानती है। भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दों के साथ सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहती है।
Add Comment