रायपुर। भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से बस्तर का दौरा कर रहे हैं और आमसभा को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक भी अब छत्तीसगढ़ पहुंचने लगे हैं।
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी प्रचार करने रायपुर पहुंच गए हैं। दोनों नेता रायपुर से बस्तर रवाना होंगे और वहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रायपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को इस बार भी पूर्ण बहुमत छत्तीसगढ़ में मिलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते जहां भी चुनाव होता है मैं प्रचार करने जाता हूं।
इसी प्रकार रामकृपाल यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत विकास हुआ है। भाजपा की रमन सरकार ने यहां काफी अच्छा कार्य किया है। एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई एन्टी इंकंबेंसी नहीं है।
यह भी देखें : घायल भाजपा नेता को देखने मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल, बीजापुर नक्सली हमले में घायल जवानों से भी की मुलाकात…
Add Comment