रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को बस्तर जाने से पहले नक्सली हमले में घायल किरंदुल के भाजपा नेता नंदलाल और नक्सली हमले में घायल जवानों को देखने अस्पताल पहुंचे।
नक्सलियों ने रविवार को किरंदुल में भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य नंदलाल को घर घूस कर गोली मार दी थी। उसे गंभीर हालत में आज अल सुबह रायपुर लाया गया। राजधानी के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
यह भी देखें : BREAKING: BJP टिकिट के दावेदार जिपं सदस्य नंदलाल पर नक्सलियों ने किया घर घुसकर हमला, हालत गंभीर
Add Comment