भरत दुर्गम, बीजापुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखे जैसे-जैसे करीब आ रही है। राजनीतिक सरगर्मी बढ़ते जा रही हैं। बस्तर में 12 नवंबर को प्रथम चरण पर मतदान होने को है, इन दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह बस्तर के दौरे पर है और सबसे संवेदनशील सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर , बीजापुर के इलाके में युथ से लेकर एल्डर कार्यकर्ताओं व संगठन के प्रतिनिधियों में चुनावी जोश उत्साह भरने भाजपा ने अपनी कमर कस ली है।
बीते दिन बीजापुर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे व प्रदेश आदिवासी समुदाय के उपाध्यक्ष राजा राम तोडेम ने नामांकन से अपनी नाम वापसी के बाद भाजपा को समर्थन करने का निर्णय लिया। निर्णय के बाद भाजपा संगठन के ताक त को मजबूती मिली, इससे केवल बीजापुर ही नही पूरे बस्तर के आदिवासी समुदाय सीटों में इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। वही भाजपा संगठन अब पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है।
इन तमाम अंदरूनी इलाको में राजनितिक फेरबदल के सियासत का भी लाभ सीधा भाजपा को मिलता नजर आ रहा है। जहां भैरमगढ़, भोपालपटनम बीजापुर के तमाम नेताओ ने कुछ समय पूर्व भजपा के योजनाओ से प्रेरित होकर भाजपा संगठन में प्रवेश किया । अब चुनाव नजदीक होने के बाद जमीनी स्तर की लड़ाई लडऩे विपक्ष व अन्य राजनीतिक संगठन भी तेज रफतार पर है
यह भी देखें : BSF टीम को विस्फोट से उड़ाने की थी तैयारी, थोड़ी सी चूक कर गए नक्सली और बच गए जवान….4 IED बरामद
Add Comment