क्राइमछत्तीसगढ़

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, कलकत्ता से बुलाई गई थीं युवतियां…महिला-पुरूष दलाल सहित 5 गिरफ्तार

रायपुर। विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित हाऊसिंग बोर्ड के मकान में देह व्यापार करा रहे महिला व पुरूष दलाल सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दलाल कलकत्ता से धंधा कराने लड़कियां बुलाते थे। व्हाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा करते थे। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल जब्त किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर में किराए के मकान में रहने वाली दो महिलाएं बाहर से लड़कियां बुलवाकर देह व्यापार कराती हैं। दोनों ग्राहकों से सौदा तय कर लड़कियों को उसके पास भेजती थीं। कुछ दिन से दो नई लड़कियां आई हुई हैं।

दोनों लड़कियों को सड्डू निवासी दुर्गेश महफिलछत्री के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्डू सेक्टर 8 में भेजी थीं। क्राईम ब्रांच व थाना विधानसभा की टीम उक्त मकान में दबिश दी तो एक लड़का और दो लड़की मिली। लड़के ने अपना नाम दुर्गेश बताया तथा लड़कियों ने स्वयं को कलकत्ता का निवासी होना बताया।

पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे लोग 2-3 साल से देह व्यापार का कार्य करती हैं। देवेन्द्र नगर निवासी दोनों महिलाओं के फोन पर बुलाने पर वे दोनों कलकत्ता से रायपुर आई हैं। पुलिस टीम ने देवेन्द्र नगर में दबिश देकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।

दोनों ने कलकत्ता से लड़कियों को रायपुर बुलाना स्वीकार किया। दोनों मोबाईल फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को फोटो भेजकर देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से 5 नग मोबाइल जब्त किया गया है।

यह भी देखे :  अमेरिका में देह व्यापार का रैकेट चला रहे थे भारतीय दंपत्ति, टॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी झांसा देने का आरोप…जानें पूरा मामला

Back to top button
close