दिल्ली। भारतीय मूल के एक दंपती को अमेरिका में नामी गिरामी लोगों के लिए कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने और इसके लिए कम से कम पांच टॉलीवुड अभिनेत्रियों को झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि यह रैकेट कथित तौर पर देशभर में होने वाले भारतीय सम्मेलनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन अभिनेत्रियों की पेशकश करता था। शिकागो ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक 34 वर्षीय किशन मोदुगुमुड़ी इस देह व्यापार को चलाता था। टॉलीवुड फिल्म जगत में उसने महत्वपूर्ण जगह बना ली थी और कई हिट फिल्मों को को-प्रोड्यूस भी किया था। शिकागो की जिला अदालत में पेश 42 पन्नों की आपराधिक शिकायत के मुताबिक गिरोह अपने ग्राहकों से 3 हजार डॉलर वसूल करता था।
मोदुगुमुड़ी और उसकी पत्नि चंद्रा इस बात का पूरा ब्यौरा रखते थे कि कौन सी लड़की किस व्यक्ति के पास भेजी गई और उसे कितने पैसे मिले। शिकायत के मुताबिक मोदुगुमुड़ी ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री और उसके परिवार को धमकाया कि अगर उन्होंने कानून प्रवर्तन (लॉ इन्फोर्समेंट) अधिकारियों को कुछ भी बताया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। मोदुगुमुड़ी और उसकी पत्नि को अप्रैल में वाशिंगटन के सब-अर्बन एरिया से गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे हिरासत में हैं। अमेरिकी मजिस्ट्रेट जस्टिस मारिया वाल्डेज ने उन्हें फिलहाल के लिए हिरासत में ही रखने के आदेश दिया है। दंपती के दोनों बच्चे वर्जीनिया में बाल कल्याण अधिकारियों के संरक्षण में हैं।
यह भी देखे : स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 महिलाओं और 9 युवक गिरफ्तार
Add Comment