रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी हलचलें तेज होती जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने पहले चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
वहीं दूसरे चरण के लिए अभी भी पूरी सूची सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, प्रत्याशी चयन के साथ ही भाजपा ने अपने चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी है। आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस्तर से चुनाव प्रचार की शुरूआत भी कर दी है।
भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ आए हैं। वे छत्तीसगढ़ के कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पाठक को एकबारगी देखने पर वे बिल्कुल नरेन्द्र मोदी की तरह ही नजर आते हैं। लिहाजा, उनके समर्थन का भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे पहले भी अभिनंदन पाठक ने कई चुनावों में भाजपा के पक्ष प्रचार किया है।
यह भी देखें : युद्धवीर सिंह जूदेव ने नामांकन फार्म खरीद सबको चौंकाया…
Add Comment