जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले से आज 20 नामांकन फार्म बिके जिसमें मुख्य रूप से जांजगीर चांपा विधानसभा नारायण चंदेल भाजपा से, कांग्रेस से मोती देवागंन तो जैजैपुर से केशव चन्द्रा, पामगढ़ से अंबेश जागड़े, तो चन्द्रपुर विधानसभा से संयोगिता सिंह जूदेव ने अलावा युद्धवीर सिंह जूदेव ने नामांकन फार्म कर खरीद कर सब को चौंका दिया।
युद्धवीर सिंह जूदेव के नामाकंन फार्म खरीदने से जिले चर्चा होने लगी की अब अपने पत्नी के जगह स्वयं भाजपा से चन्द्रपुर विधानसभा से चुनाव लडऩे जा रहे हैं। संयोगिता सिंह जूदेव ने नामाकंन फार्म के खरीदने पर सभी को यही लगा कि अपनी लिए फार्म ले रही हैं। पर बीच में युद्धवीर ने अपने नाम नामाकंन फार्म खरीदकर चन्द्रपुर विधानसभा से सब को संशय में डाल दिया है। लोगों में चर्चा यह कि अब युद्ववीर सिंह जूदेव अपनी पत्नी को चुनाव नहीं लड़ा कर स्वयं चुनाव मैदान मे आ रहे हैं।
आपको बता दे कि वर्तमान में वे चन्द्रपुर विधानसभा से ही भाजपा के विधायक हैं। लेकिन कुछ दिनों से उनकी पत्नी विधानसभा क्षेत्र मे ज्यादा सक्रिय दिख रही हैं.और भाजपा ने भी चन्द्रपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी भी संयोगिता सिंह जुदेव को बनाया है.
लेकिन आज अचानक जिला कलेक्टोरेट मे युद्धवीर सिंह के नाम नामांकन फ ार्म लेने की खबर से पूरे जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा की चन्द्रपुर से वे खुद चुनाव लड़ेंगे या अपनी पत्नी को ही चुनाव लड़ाते हैं।
यह भी देखें : कांग्रेस विधायक रेणु जोगी ने खरीदा जनता कांग्रेस से नामांकन, अजीत जोगी मरवाही से लड़ेंगे चुनाव
Add Comment