छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : आज शाम तक जारी हो सकती है भाजपा की दूसरी सूची

रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छग के 90 विधानसभा सीटों के लिए अपनी पहली सूची में 78 प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी है, वहीं शेष 12 सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज देर शाम तक किए जाने की संभावना है।

प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में चुनाव होने जा रहे है। पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है, वहीं दूसरे चरण में 72 सीटों पर चुनाव होंगे। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 78 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है,जिनमें पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए सभी 18 प्रत्याशियों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।



पहले चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुक्रवार 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो 2 नवंबर तक चलेगी। नामांकन भरने की प्रक्रिया भले ही शुरू हो चुकी है,लेकिन भाजपा के सभी 72 प्रत्याशी 1 नवंबर को एक साथ नामांकन भरेंगे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने दो दिन पहले संकेत दिए थे कि भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची एक-दो दिनों के भीतर जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री के संकेत के अनुसार आज देर शाम तक भाजपा की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

यह भी देखें : कांग्रेस आलाकमान ने अचानक महौपार प्रमोद दुबे को दिल्ली बुलाया, टिकट मिलने की अटकलें तेज… 

Back to top button
close