रायपुर। कांग्रेस आलाकमान ने रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे को अचानक दिल्ली बुलाया है। जिसके बाद महापौर दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रमोद दुबे के दिल्ली रवाना होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रमोद दुबे को रायपुर के किसी एक सीट से टिकट दिया जाएगा। इसी पर चर्चा के लिए उन्हें बुलाया गया है। सोशल मीडिया पर यह जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
ज्ञात हो कि दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल होकर आज सुबह की नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव रायपुर लौटे हैं। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कहा है कि एक-दो दिन के अंदर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 40 सीटों की सूची तैयार हो गई है। कई सीटों में एक से अधिक नाम होने के कारण लिस्ट आने में देरी हो रही है। सहमति बन चुकी है। जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
महापौर प्रमोद दुबे के दिल्ली बुलावा होने से रायपुर में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रमोद दुबे को टिकट मिलना तय है। प्रमोद दुबे टिकट के दावेदारों में भी सबसे उपर हैं। पिछले चुनाव में प्रमोद दुबे का टिकट काटा गया था और बाद में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण से भी प्रमोद दुबे को टिकट दिए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। प्रमोद दुबे के समर्थकों में उत्साह दुगुनी हो गई है।
यह भी देखें : कांग्रेस से बगावत कर NCP में गए तारिक अनवर फिर लौटे, राहुल गांधी ने कराई घर वापसी
Add Comment