रायपुर। दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव आज सुबह रायपुर लौट आए हैं। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कहा कि एक-दो दिन के अंदर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
40 सीटों की सूची तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि कई सीटों में एक से अधिक नाम होने के कारण लिस्ट आने में देरी हो रही है। सहमति बन चुकी है। जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
उन्होंने स्टार प्रचारों की सूची के संबंध में कहा कि कांग्रेस सिस्टोमेटिक पार्टी है। बीजेपी चुनाव के समय काम करती है। कांग्रेस में साल भर काम किया जाता है। वहीं महिलाओं के टिकट पर कहा कि पहले की अपेक्षा अधिक लोगों को टिकट दिया जाएगा।
यह भी देखें : VIDEO: हेलीकॉप्टर से रमन जगदलपुर रवाना… 4 चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
Add Comment