दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में मां के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू हुआ सियासी ड्रामा आज छविन्द्र कर्मा के नामवापसी के साथ ही समाप्त हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश पर छविन्द्र कर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
इससे पहले वर्तमान विधायक और दंतेवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के खिलाफ उनके ही बेटे छविन्द्र ने नामांकन भरने के साथ बिगुल फूंक दिया था। वहीं मां देवती को भरोसा था कि वे अपने बेटे को मना लेगी। लिहाजा मां के भरोसे को ना तोड़ते हुए छविन्द्र ने उनके और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन जताते हुए अंतत: अपना नाम वापस लिया।
यह भी देखे : केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने बघेल-सिंहदेव दिल्ली रवाना, आज या कल जारी होगी शेष प्रत्याशियों की सूची…
Add Comment