रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के नामों पर आखरी मुहर लगाया जाएगा। जिसके बाद नामों की सूची आज देर रात या कल रात तक जारी की जा सकती है।
दिल्ली रवाना होने से पूर्व रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि दूसरे चरण में 72 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस के 8-10 सीटों पर ही नामों पर रायशुमारी बची है, बाकी में सिंगल नाम तय है। आज शाम तक उन सीटों पर भी नाम तय हो जाएंगे।
जिसके बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्याशियों के नाम तय करने में देरी होने के प्रश्र पर श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रत्याशी चयन में देरी नहीं हुई है बस हम संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।
और क्या कहा सिंहदेव ने देखें वीडियो…
यह भी देखें : CBI में मचा घमासान अदालत पहुंचा, CJI बोले… 2 हफ्ते में जांच पूरी करें CVC, SC करेगी निगरानी
Add Comment