रायपुर। छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की बहाली और आदर्श आचार संहिता और धारा 144 के प्रावधानों का पालन करते हुए कांग्रेस का पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के सामने पार्टी के प्रदर्शन की कमान खुद राहुल गांधी ने संभाली है।
उनका काफिला दयाल सिंह कॉलेज से चलकर सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचा। राहुल गांधी यहां बैरिकेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। मुख्यालय की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। दिल्ली के अलावा भी कई राज्यों में सीबीआई मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
इसे लेकर सीबीआई मुख्यालय के सामने राजधानी रायपुर में भी धरना जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर से पहुंचे सीबीआई मुख्यालय के सामने धरना दे रहे हैं।
यह भी देखें : केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने बघेल-सिंहदेव दिल्ली रवाना, आज या कल जारी होगी शेष प्रत्याशियों की सूची…
Add Comment