Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

कोंटा बसपा प्रत्याशी बुधराम का रायपुर से अपहरण, सुकमा में मिले

रायपुर। बसपा के कोंटा विधानसभा से प्रत्याशी बुधराम कटामी का गुरुवार रात को रायपुर से अपहरण हो गया था। वे रायपुर प्रचार सामग्री बनाने पहुंचे थे। इसी दौरन टिकरापार क्षेत्र से वह गायब हो गया था। शुक्रवार को वह सुकमा क्षेत्र में मिले। अपहरण के संबंध में उन्होंने अभी कुछ भी नहीं बताया लेकिन 1-2 दिनों में खुलासा करने की बात कही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधराम अपनी पार्टी के कुछ साथियों के साथ फ्लेक्स बनवाने राजेन्द्र नगर से रात करीब 9 बजे टिकरापारा के लिए 2-3 गाडिय़ों से रवाना हुए थे। बुधराम सबसे पीछे की स्कॉर्पियो में थे।

साहू कॉम्प्लेक्स पहुंचकर सभी बीएसपी कार्यकर्ता फ्लेक्स बनवाने पहली मंजिल पर चले गए। बुधराम के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ता वापस आकर देखे तो बुधराम की सिर्फ स्कोर्पियो खड़ी थी जिसमें से वे गायब थे।


पुलिस के पूछने पर साथियों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोंटा ले जाने की बात कही थी। हालांकि बीएसपी की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस के पास नहीं की है। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

बताया गया कि गुरुवार की रात 9 बजे बुधराम न्यू राजेन्द्र नगर बसपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। वहां से प्रचार सामग्री बनवाने टिकरापारा निकले थे। बताया गया कि बुधराम को मोबाइल में नामांकन भरने के बाद से कई दिनों से धमकियां मिल रही थी। बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि सभी 6 प्रत्याशी सहित जिला अध्यक्ष भी रायपुर पार्टी कार्यालय आए हुए थे। बुधराम का मोबाइल भी बंद बता रहा था।

यह भी देखे : कांग्रेस का मुख्यमंत्री से दूसरा सवाल,आदिवासियों के 700 गांव क्यो खाली कराया, भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक की आवश्यकता क्यो पड़ी, 15 सालों में किसका विकास हुआ ? 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471