Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासत

VIDEO: भाजपा का हाईटेक प्रचार होगा शुरू…मुंबई से मंगाए 30 रथ….

रायपुर। भाजपा इसबार विधानसभा चुनाव में हाईटेक प्रचार शुरू करने वाली है। इसके लिए मुंबई से 30 प्रचार रथ मंगाए गए हैं। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में इस रथ से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस प्रचार वाहन की खासियत यह है कि इसमें मंच, एलईडी की सुविधाएं हैं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए कलाकार भी इसी वाहन पर सवार रहेंगे। गांव-गांव, शहर-शहर में कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता को दिखाया जाएगा।


भाजपा टिकट वितरण और नामांकन के बाद अब प्रचार-प्रसार में जुट गई है। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए इसकी पूरी तैयारी कर ली है। धीरे-धीरे प्रचार-प्रसार जोर पकड़ा जा रहा है। कई बड़े सभाओं की तैयारी चल रही है। स्टार प्रचारकों के आने की तिथि तय की जा रही है।

भाजपा आम जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए हाईटेक प्रचार शुरू करने वाली है। मुंबई से मंगाए इस रथ में तमाम सुविधाएं हैं। जिससे प्रचार-प्रसार आसान हो जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी किसी प्रकार की परेशान नहीं होगी और ज्यादा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे पाएंगे।

यह भी देखे : सरकार को अपने घोटालों की वजह से नींद नहीं आ रही- कांग्रेस 

Back to top button
close