रायपुर। जोगी कांग्रेस ने अपने दो महत्वपूर्ण सीट गुंदरदेही और बिल्हा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। गुंडरदेही से आरके राय और बिल्हा से सियाराम कौशिक को मैदान में उतारा है।
जोगी कांग्रेस ने बिल्हा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते सियाराम कौशिक को चुनाव मैदान में उतार कर सब को चौका दिया है। बिल्हा से भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को उतारा है। कांग्रेस ने अभी तक यहां से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
अजीत जोगी कांग्रेस में थे उस समय से सियाराम कौशिक उनके काफी करीबी रहे हैं। जोगी कांग्रेस से अलग होकर अपना पार्टी बनाया तो सियाराम जोगी के साथ जले गए थे।
जोगी कांग्रेस ने गुंडरदेही से आरके राय को टिकट दिया है। आरके राय भी जोगी के काफी करीबी हैं। राय कांग्रेस छोडऩ के बाद जोगी कांग्रेस में सक्रिय हैं।
यह भी देखें : दो साल से चाचा करता रहा बच्ची से रेप, गर्भवती हुई तो महापंचायत ने सुना दिया दोनों को जिंदा जलाने का फरमान
Add Comment