नई दिल्ली। चीन ने एक बार फिर ऐसी हरकत की है जिससे दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के दो हेलीकॉप्टर 27 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में चीन से लगे लद्दाख के ट्रिग इलाके में घुस गए थे।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर करीब 10 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में रहने के बाद वापस लौटे। इस संबंध में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने एक रिपोर्ट भी तैयार की है। चीन अक्सर यहां घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। यह इलाका रणनीतिक तौर पर भारत के लिए बेहद अहम है।
करीब 20 दिन पहले भी चीनी सैनिकों ने यही हरकत की थी। चीनी सैनिकों ने अरुणाचल सेक्टर में भारतीय सीमा का उल्लंघन किया था। चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के कुछ सैनिक भारतीय सीमा में घुस गए थे लेकिन जब भारतीय सैनिकों ने इसपर आपत्ति जताई तो वह वापस चले गए।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है। वहीं मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अरुणाचल सेक्टर का है। सैनिकों के सीमा में घुस जाने के बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें बताया कि वह भारतीय सीमा में घुस गए हैं और वापस चले जाएं। तब जाकर वह लौटे।
चीनी घुसपैठ का ये मामला दोनों देशों के बीच सुधरे रिश्ते को दोबारा खराब कर सकता है। बीते साल दोकलम विवाद के बाद चीन और भारत के रिश्तों में सुधार देखने को मिला था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब दोनों देशों की सेनाएं ने प्रोटोकॉल के तहत इस मामले को हल किया।
इससे पहले अगस्त माह में भी चीनी सेना ने उत्तराखंड में घुसपैठ की थी। उस वक्त चीनी सैनिकों से संबंधित रिपोर्ट आईटीबीपी ने अपने उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। अगस्त माह में ही चीनी सेना तीन बार (6, 13 और 15 तारीख) भारतीय सीमा में घुसी थी।
वह 4 किमी तक आईटीबीपी की अग्रिम चौकी तक आ रहे थे। जिसके बाद खबर आई कि भारत की ओर से आईटीबीपी के जवानों ने इन सौनिकों को खदेड़ा था।
यह भी देखे : हीरों के इस कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को बांटी दीवाली की ऐसी बोनस, 600 कर्मचारियों को दी कार तो बाकी को…
Add Comment