दीवाली पर प्राय: हर क्षेत्रों में बोनस की बौछार होती है। लेकिन कोई मालिक अपने कर्मचारियों को बोनस में 600 कारें और एफडी दें तो क्या कहना… वहां के हर कर्मचारी की दीवाली पर बल्ले-बल्ले तो होनी ही है।
बोनस का ऐसा उपहार दिया है- सूरत सबसे बड़ी हीरा कंपनी श्री हरे कृष्णा एक्सपोर्ट के मालिक सावजी ढोलकिया ने। उन्होंने गुरुवार को करीब 600 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कारें दी हैं।
हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का दुनिया के 71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है। इससे पहले हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने अपने गोल्डन जुबली अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देन के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
सावजी ढोलकिया 2011 से ही अपने कर्मचारियों को इसी तरह का खास दिवाली बोनस देते रहे हैं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को दिवाली बोनस में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट दिए थे।
दिल्ली में एक समारोह में कंपनी के चार कर्मचारियों को कारों की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौंपी। इन चार कर्मचारियों में एक 22 साल की महिला दिव्यांग कर्मचारी भी शामिल थी। ढोलकिया ने कहा कि बाकी कर्मचारियों को पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी किया।
ढोलकिया ने कहा कि इस साल कुल 1500 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए चुना गया था। कंपनी ने बाकी बचे 900 कर्मचारियों को फिक्सड डिपॉजिट सर्टिफिकेट दिया है। इस बार कंपनी कर्मचारियों को बोनस देने में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
इससे पहले हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने 2011 से अपने कर्मचारियों को दिवाली पर लॉयल्टी देना शुरू किया था। 2011 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 500 फ्लैट, 525 हीरे के जेवरात दिए थे। 2014 में 200 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर फ्लैट मिला था।
यह भी देखे : Dwayne Bravo ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Add Comment