Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: बीजापुर में सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली, स्थिति गंभीर

भरत दुर्गम, बीजापुर। स्थानीय पुलिस लाइन में पदस्थ एक सहायक आरक्षक ने गुरूवार को खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पतला में भर्ती किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक है।

जिले के नया लाइन में पदस्थ पुलिस जवान उमेश बेलड़ी ने एसएलआर से अपने आप को गोली मार खुदकुशी की कोशिश की है। गोली सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल गोली मारने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी देखें : विधानसभा चुनाव : खर्च के हिसाब-किताब के लिए प्रत्याशी को बनाना होगा रजिस्टर, सिर्फ इतनी ही राशि नगद दी जा सकेगी, उसके बाद… 

Back to top button
close