
रायपुर। अंबिकापुर बीजेपी प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव 13 साल पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर किया है। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। अनुराग सिंहदेव को 13 साल पुराने मामले में स्थाई वारंट जारी किया था। इस वारंट को निरस्त करने के आवेदन के साथ अनुराग अपने अधिवक्ता के साथ सरेंडर कर दिया।
अपने अधिवक्ता के साथ अनुराग सिंहदेव कोर्ट में पेश होने पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव और उनके साथियों के विरुद्ध एक आंदोलन के दौरान मामला दर्ज किया गया था। अनुराग उस समय युवा मोर्चा के जि़लाध्यक्ष थे।
आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अनुराग सिंहदेव का पुराना मामला सामने आने से भाजपा की परेशानी पढ़ सकती है। विरोधी पार्टी को एक अच्छा मुद्दा मिल गया है। अंबिकापुर से कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को प्रत्याशी बनाया है।