रायपुर। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के कटोरा तालाब स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक ने अध्यक्ष अजीत जोगी के निर्देश व विधायक अमित जोगी की अनुंशसा पर कार्यकारिणी का गठन किया।
जिसमें प्रदेश युवा जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष दानिश रफीक के साथ 4 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसमीत शर्मा (सोनू), संदीप यदु, चन्द्रप्रकाश कुर्रे एवं हेमंत कश्यप को बनाया गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि युवा जनता कांग्रेस कोर कमेटी घोषणा की गयी है जिसमें देवव्रत सिंह एवं योगेश तिवारी मुख्य मार्गदर्शक एवं 14 अन्य कोर कमेटी सदस्य होगें।
कार्यकारिणी में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 32 प्रदेश महासचिव, 34 प्रदेश सचिव सहित सोशल मीडिया टीम में 5 लोगो को समाहित किया गया है। प्रदेश युवा जनता कांग्रेस ने 11 लोकसभा के लिए प्रभारियो की भी घोषणा की गयी है।
प्रदेश के 4 संभाग वतन चन्द्राकर को रायपुर संभाग अध्यक्ष, अयुब खान को दुर्ग संभाग अध्यक्ष, प्रशांत त्रिपाठी को बिलासपुर संभाग अध्यक्ष एवं प्रिंस श्रीवास्तव को सरगुजा संभाग अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही 27 जिला अध्यक्ष की घोषणा की गयी है। प्रदेश कार्यकारिणी में 37 विशेष आमंत्रित सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य होगें।
यह भी देखें : प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर असमंजस बरकरार, नए चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी
Add Comment