Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

गोंगपा के 8 प्रत्याशी घोषित… हीरा सिंह मरकाम पाली तानाखार से लड़ेंगे चुनाव… देखें लिस्ट

रायपुर। गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने रविवार को आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रमुख हीरा सिंह मरकाम पाली तानाखार से प्रत्याशी होंगे।

समाजवादी पार्टी और गोंगपा ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा ने भी 9 विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों के नामों को ऐलान किया है, जिसमें दंतेवाड़ा से छबिन्द्र कर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

गोंगपा पाटी से ये हे उम्मीदवार…

  1. पाली तानाखार – हीरा सिंह मरकाम
  2. बैंकुठपुर – संजय सिंह कामरो
  3. भरतपुर – सोनहत श्याम सिंह मरकाम
  4. मरवाही – ऋतु पंद्राम
  5. सक्ति – कमलेश्वर मरावी
  6. पत्थलगांव – लालेश्वर जगत
  7. रामानुजगंज – सुखराज पोया
  8. कुनकुरी – श्याम सुंदर मरावी

यह भी देखें : बड़ी खबर: अब अजीत जोगी मरवाही से लड़ेंगे चुनाव! अमित मनेन्द्रगढ़ से होंगे प्रत्याशी… 

Back to top button
close