कवर्धा। कवर्धा से रायपुर जा रही एक यात्री बस शनिवार को पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से बस चालक फरार है। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा के ग्राम बिरकोना के पास शराब के नशे में धुत होकर चालक बस चला रहा था जिसके कारण बस तेज रफ्तार गति से अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण बस में सवार हेल्पर की मौत हो गई है।
वहीं 13 यात्री घायल है जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ शराब के नशे में लापारवाही पूर्वक वाहन चलाने की जुर्म दर्ज कर ली है।
यह भी देखें : BREAKING: बीजापुर में नक्सल मुठभेड़, 3 मावोवादी मारे गए, हथियार बरामद
Add Comment