Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: बीजापुर में नक्सल मुठभेड़, 3 मावोवादी मारे गए, हथियार बरामद

रायपुर। बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने शव के साथ 5 हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद किया है। बीजापुर एसपी मोहित शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

डीआरजी के जवान मिरतुर थाना क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। नक्सलियों ने जवानों को करीब आता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।



नक्सली जवानों को भारी पड़ता देख भाग निकले। घटना स्थल की तलाशी लेने पर 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही थ्री नाट थ्री के 3 रायफल, दो भरमार बंदूक के अलावा भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान मिले हैं। समाचार लिखे जाने तक जवान क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी देखें : VIDEO: दशहरा देख रहे लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 50 से ज्यादा लोगों की मौत 

Back to top button
close