Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
BREAKING: गोंगपा और सपा में गठबंधन, 70 और 20 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, मरकाम होंगे CM का चेहरा

बिलासपुर/रायपुर। गोंडवाना गणतंत्र पाटी (गोंगपा) ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को बिलासपुर में की गई है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 20 में समाजवादी पार्टी और 70 में गोंगपा चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों ने निर्णय लिया है कि इस गठबंधन के सीएम हीरा सिंह मरकाम होंगे, जो गोंगपा के अध्यक्ष भी है।
गोंगपा के जनता कांग्रेस के साथ जाने की चर्चा चल रही थी। इससे पहले गोंगपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन की भी चर्चा थी। एक कार्यक्रम के दौरान हीरा सिंह मरकाम ने राहुल गांधी के साथ मंच भी साझा किया था और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों पार्टियों में सहमति बन सकती है।
यह भी देखे : शनिवार को घोषित हो जाएंगे BJP उम्मीदवार, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में एक साथ होगी घोषणा