रायपुर। राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में गुरूवार की देर रात पटाखों की आवाज सुन कॉलोनीवासी सकते में आ गए। लोग हड़बड़ा कर अपने-अपने घरों के छप पर गए तो दशहरा मैदान में रावण के पुतले मेें आग लगी हुई थी।
आग का गुब्बार काफी उंचा उठ रहा था। पटाखों की आवाज वहीं से आ रही थी। लोग समझ नहीं पाए की रावण के पुतले में आग कैसे लग गई। लोग इधर-उधर भाग दौड़ कर पता लगाने लगे। तब लोगों को पता चला कि रावण के पुतले में ट्रायल के दौरान आग लग गई।
पटाखों और बारूद से लिपटा 101 फीट रावण पुतला देखते ही देखते जोरदार धमाकों और आतिशबाजी के साथ खाक हो गया। वहीं रावण के पुतले के बगल में कुंभकर्ण और मेघनाद का 85-85 फीट पुतले सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी ग्रामीण सुखनंदन राठौर पहुंचे। बताया गया कि दोर रात 12 बजे पुतले को खड़ा कर इलेक्ट्रोनिक समान की टेस्टिंग चल रही थी। इसी दौरान पुतले में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचते तक पूरा पुतला जलकर राख हो चुका था।
राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी का दशहरा उत्सव काफी विख्यात है। यहां राजधानी के अलवा दूर-दूर से लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। यहां का दशहरा उत्सव काफी आकर्षक का केन्द्र है। आतिशबाजी के लिए बाहर के आतिशबाजों को बुलाया जाता है।
नया पुतला
आयोजत समिति ने बताया कि दशहरे में रावण दहण के लिए दूसरा रावण पुतला बनाया जा रहा है। शाम तक उसे तैयार कर लिया जाएगा। दशहरा उत्सव देखने वालों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। पहले से भी बेहतर आतिशबाजी देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र होगी। दर्शकों को आकाशीय आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
यह भी देखें : मोदी-शाह का जादू खत्म, अब खरीदी बिक्री का काम कर रही भाजपा…लखमा
Add Comment