Breaking Newsदेश -विदेश
पूर्व CM एनडी तिवारी का जन्मदिन के दिन निधन, दो राज्यों के मुख्यमंत्री होने का गौरव मिला था

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। एनडी तिवारी का निधन उनके जन्मदिन के दिन हुआ है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करता हूं। ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दु:ख सहने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी देखें : पत्रकार अपने दो साथियों के साथ सरपंचो से करता था ठगी, गिरफ्तार