क्राइमछत्तीसगढ़

पत्रकार अपने दो साथियों के साथ सरपंचो से करता था ठगी, गिरफ्तार

रायपुर। सरंपचों को काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने वाले एक पत्रकार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मुंगेली व कवर्धा जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों के सरपंचों को फर्जी वर्क आर्डर जारी कर झांसा देकर शिकार बनाते थे।

आरोपियों का मास्टर माइंड मनहरण चन्द्रा अपने आप को मंत्रालय का बाबू बताता था। आरोपी मनहरण चन्द्रा एक मासिक पत्रिका का संपादक है। वह बड़े अधिकारियों के साथ पहुंच बताकर सरपंचों को झांसे में लेता था।

वह दोहरे हत्या, कैलाश खुंटे वाहन चोरी एवं जगदीश सुमन आगजनी के प्रकरण में पूर्व में जेल जा चुका है। आरोपियों ने सरपंचों को मंत्रालय पंचायत संचालनालय के नाम पर फर्जी वर्क आर्डर जारी किया था। आरोपियों ने सरपंचों को अपना नाम भी फर्जी बताया था।



सरपंचों द्वारा रुपये लेने के बाद अपना मोबाइल बंद कर देते थे। 8 सरपंचों से लगभग 12 लाख रुपये से अधिक की शिकायत मिल चुके हंै। आरोपियों द्वारा कम्प्यूटर से स्केन कर मंत्रालय के नाम पर फर्जी वर्क आर्डर तैयार करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मनहरण चन्द्रा निवासी जैजैपुर, कैलाश खुंटे निवासी नवापाराखुर्द, जगदीश सुमन निवासी सिंघरा खरौदा। तीनों जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं।

आरोपियों ने सुखचंद भास्कर से 3 लाख, जिलेन्द्र डाहीरे 1 लाख, यशवंत चन्द्राकर 75 हजार, चेतन राम शिवारे डेढ़ लाख, संतोष सोयाम 1 लाख 20 हजार, मानिक लाल चन्द्राकर 75 हजार, लाला राम 70 हजार, जैत कुमार खाण्डेकर 1 लाख 60 हजार इसके अलावा मुंगेली और कवर्धा के सरपंच हैं।

यह भी देखें : कंपनी ने बताया था मोबाइल को Waterproof, प्रूफ करने जज ने पानी में डुबाकर देखा और सुना दिया ये फैसला 

Back to top button
close