नई दिल्ली। मी टू अभियान की जद में आए विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दे दिया है। उनके ऊपर अब तक 20 महिला पत्रकारों ने मी टू अभियान के तहत आरोप लगाए हैं। अकबर पर पहला आरोप वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया था, जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के दौरान की अपनी कहानी बयां की थी रमानी के आरोपों के बाद अकबर के खिलाफ आरोपों की बाढ़ आ गई और एक के बाद एक कई अन्य महिला पत्रकारों ने उन पर संगीन आरोप लगाए।
अकबर पर ताजा आरोप एक विदेशी महिला पत्रकार ने लगाया कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थीं और उनके साथ एमजे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की थी। यह पहली बार है।
जब मोदी सरकार के किसी मंत्री ने किसी विवाद में घिरने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे से पहले अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की थी और फिर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इसकी रिपोर्ट दी थी। हालांकि एमजे अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वो अपनी लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगे।
यह भी देखें : प्रिया रमानी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अकबर, मानहानि का मुकदमा
Add Comment