Breaking Newsट्रेंडिंगवायरलस्लाइडर

प्रिया रमानी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अकबर, मानहानि का मुकदमा

नई दिल्ली। #MeToo खुलासे के तहत कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन शोषण का आरोप झेल रहे केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। एमजे अकबर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है।

केंद्रीय मंत्री ने लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के जरिये पत्रकार प्रिया रमानी पर केस दर्ज कराया है। दिलचस्प यह भी है कि ख़ुद वकील करंजावाला के खिलाफ एक महिला वकील ने भी सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगा रखे हैं।



बता दें कि रविवार को केन्द्रीय मंत्री ने विदेश दौरे से लौटने के बाद अपने खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों को निराधार और गलत बताया था. एमजे अकबर ने रविवार को ही कहा था कि वे ऐसा आरोप लगाने वाली पत्रकारों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

अपनी याचिका में एम जे अकबर ने कहा- इस मामले में आरोपी प्रिया रमानी पेशे से पत्रकार हैं. उनके आरोपों से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी धक्का लगा है। याचिका के मुताबिक आरोपी ने उनके खिलाफ अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया में उनके खिलाफ लिखा जिससे उन्हें भारी धक्का लगा है।

यह भी देखें : #MeToo Movement : एमजे अकबर ने ईमेल से भेजा अपना इस्तीफा!

Back to top button
close