रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ओडिशा के जिला मुख्यालय नुआपाड़ा में हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के 10 तीर्थ यात्रियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सभी मृतक महासमुन्द जिले के सांकरा (जोंक) इलाके के निवासी थे। सभी नुआपाड़ा जिले के कोमना स्थित मंदिर में देवी दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त वाहन की एक ट्रक से टक्कर हो गई थी।
Add Comment