रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि अटल अस्थि कलश को विधिवत विसर्जित करने मांगने एकात्म परिसर पहुंचे करूणा शुक्ला के साथ जिस प्रकार से भाजपाइयों ने दुव्र्यवहार किया, धक्का-मुक्की की, कांग्रेस उसकी कड़ी निंदा करती है। जब पुलिस के द्वारा करूणा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया तो उनके गाड़ी में जूता-चप्पल फेंके। इस पूरी घटना और अटल जी के अपमान पर पर्दा डालने मोदी की तरह धरमलाल कौशिक ने भी आज घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूज एंड थ्रो की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी बाजपेयी के बीमारी के समय उन्हें भुला दी थी, अब राजनीतिक हित साधने जनसंवेदना बटोरने मरणोपरान्त उनका महिमामंडन कर रही है।
15 साल पूरा करने जा रही भाजपा सरकार ने अटल बिहारी बाजपेयी के साथ उनके विचारधारा का भी त्याग कर दिया था। अब जब छत्तीसगढ़ की जनता इस भ्रष्ट और कुशासन की सरकार को बदलने का मन बना ली है और रमन सिंह के कथित भोले-भाले चेहरे की असलियत और भारतीय जनता पार्टी के करतूतों से जनता वाकिफ हो चुकी है, तब एक बार फिर भाजपा को अटल बिहारी बाजपेयी की याद आई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल अस्थि कलश यात्रा के दौरान जिस प्रकार की संवेदनहीनता मंचों में दिखा जहां भाजपा के मुख्यमंत्री रमन सिंहए बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत अठ्ठाहस करते नजर आए, वहीं भाजपा के पदाधिकारी अस्थि कलश को मेडल की तरह उठाकर सेल्फी लेते आए।
उन्होंने कहा कि मीडिया से पता चला कि अटलजी के अस्थि कलश को विधिवत विसर्जित करने के बजाए भाजपा कार्यालय के कोने में अपमानजनक ढंग से रखा गया है। तब अटलजी के अस्थि कलश को विधिवत विसर्जित करने के लिए उनकी भतीजी करूणा शुक्ला के साथ कांग्रेसजन मांगने गए थे तब भाजपा के भेद खुलने से भयभीत भाजपा के नेता करूणा शुक्ला के साथ दुव्र्यवहार और धक्का-मुक्की करते हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा-भाजपाइयों के करतूत को छुपाने के लिए कपोल कल्पित आरोपों का सहारा लेने का प्रयास कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की जनता अटल बिहारी बाजपेयी के अपमान का बदला भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान करके लेगी। पूरे देश में छत्तीसगढ़ भाजपा के इस करतूत के खिलाफ जबर्दस्त नाराजगी और आक्रोश है।
यह भी देखें : VIDEO: आधी रात तक चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक, सभी 90 सीटों पर पैनल तैयार, मुख्यमंत्री ने कहा- 20 तक पहली सूची
Add Comment