रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर भाजपा की मंगलवार को मैराथन बैठक हुई। बैठक आधी रात तक चली। लगभग 10 घंटे चली इस बैठक में भाजपा की उच्चाधिकार प्राप्त चुनाव समिति ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पैनल बना लिया है।
इस सूची को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय सह महामंत्री सौदान जैन, राष्ट्रीय सह महामंत्री सौदान सिंह गुरूवार को दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति के साथ मंथन करेंगे।
मैराथन बैठक में तय किया गया है कि पहले चरण में केवल 18 सीटों के नाम तय किए जाएंगे। बैठक के चलते मंगलवार को एकात्म परिसर में देर रात तक भारी गहमागहमी रही। प्रदेश भर से भाजपा के नेता पहुंचे हुए थे।
चुनाव समिति की मैराथन बैठक के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 9 घंटे चली मैराथन बैठक में सभी 90 सीटों पर मंथन किया गया। एक-एक सीट पर 3 से 4 नाम आए हैं। सभी नामों पर विचार-विमर्श किया गया। 19 ओक्टूबर को केंद्रीय समिति के साथ भी मंथन होगा। 20 और 21 अक्टूबर तक प्रथम चरण के सभी सीटों समेत करीब 75 सीटों की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी देखें : भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों पर FIR दर्ज
Add Comment