छत्तीसगढ़स्लाइडर

भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों पर FIR दर्ज

रायपुर। भाजपा कार्यालय के घेराव करने के मामले में कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। करुणा शुक्ला, किरणमयी नायक और विनोद तिवारी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 (शासकीय आदेश की अवेहलना) के तहत मौदहापारा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेने भाजपा कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। भूपेश बघेल, करुणा शुक्ला, किरणमयी नायक, शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार दोपहर को कांग्रेसी भाजपा दफ्तर अटल बिहारी की अस्थि कलश लेने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को पहले पुलिस ने मरही माता चौक के पास रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देरकर निकल गए थे।



भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिलते ही वे कार्यालय से बाहर निकले और कांग्रेसियों के साथ भिड़ गए। काफी देर तक दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी होती रही। जो बाद में हाथापाई में बदल गई थी।

एकात्म परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। गिरफ्तार के विरोध में कांग्रेसी जेल परिसर में धरने पर बैठ गए थे।

यह भी देखें : BJP दफ्तर के बाहर अटल बिहारी के नाम पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कर्यकर्ताओं में मारपीट, गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी 

Back to top button
close