Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BJP दफ्तर के बाहर अटल बिहारी के नाम पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कर्यकर्ताओं में मारपीट, गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी

रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेने भाजपा कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को मारपीट हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भूपेश बघेल, करुणा शुक्ला, किरणमयी नायक, शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंगलवार दोपहर को कांग्रेसी भाजपा दफ्तर अटल बिहारी की अस्थि कलश लेने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को पहले पुलिस ने मरही माता चौक के पास रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देरकर निकल गए।



भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिलते ही वे कार्यालय से बाहर निकले और कांग्रेसियों के साथ भिड़ गए। काफी देर तक दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी होती रही। जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

एकात्म परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने के लिए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। गिरफ्तार के विरोध में कांग्रेसी जेल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि हमने कोई जुर्म नहीं किया है। हम अटल जी की अस्थि कलश लेने पहुंचे थे। भाजपा अस्थि कलश का अपमान कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी के दफ्तर में बलात प्रवेश करना ठीक नहीं है। यहां अटल जी की अस्थि कलश नहीं है। अटल जी की अस्थियों को सम्मान पूर्वक विसर्जित कर दिया गया है। कांग्रेसी जिस कलश की बात कर रहे है वह माटी की है और उसमें तुलसी लगा हुआ है।



भाजपा के संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेसियों को किसी पार्टी के कार्यालय में इस तरह प्रवेश करने पर शर्म आनी चाहिए। भाजपा ने अटल जी की अस्थियों को प्रदेश के सभी 27 जिलों में सहसम्मान श्रद्धांजलि देकर विसर्जन किया है। कांग्रेसी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा हम आंदोलन नहीं कर रहे थे। हम शांतपूर्वक अस्थि कलश लेने पहुंचे थे। भाजपाइयों ने कायराना हरकत करते हुए हम लोगों पर हमला किया है।

ज्ञात हो कि जिस समय कांग्रेसी भाजपा कार्यालय पहुंचे उस समय वहां भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक चल रही थी। बैठक मेें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। बैठक में पहले चरण के 18 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन हो रहा था।

यह भी देखें : VIDEO: भाजपा कार्यालय के बाहर भिड़े कांग्रेस-BJP कार्याकर्ता, धक्का-मुक्की, हाथापाई, अटल बिहारी की अस्थियां लेने पहुंचे थे, PCC चीफ गिरफ्तार 

Back to top button
close