छत्तीसगढ़सियासत

भूपेश बघेल बस्तर में टटोलेंगे कोंग्रेसियों की नब्ज़

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल मंगलवार रात से बस्तर दौरे पर जा रहे हैं। वहां के कांग्रेसियों से मुलाकात कर उनकी नब्ज टटोलेंगे। भूपेश बघेल 16 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे पाटन से कांकेर के लिए रवाना होंगे। रात्रि 11 बजे कांकेर पहुंचकर कांग्रेसियों से भेंट कर चर्चा करेंगे।



दूसरे दिन 17 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 9 बजे कांकेर से कोण्डागांव जाएंगे। वहां कांग्रेसियों से भेंट कर चर्चा करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहां से दंतेवाड़ा जाएंगे और 2.30 बजे मां दंतेश्वरी माता का दर्शन कर शाम 4 बजे भिलाई के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी देखें : BJP दफ्तर के बाहर अटल बिहारी के नाम पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कर्यकर्ताओं में मारपीट, गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी

Back to top button
close