छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भूपेश आदिवासी नेताओं को खत्म करना चाहते हैं, उनकी राजनीति CD के बल पर: उईके

रायपुर। शनिवार को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक रामदयाल उईके आज रविवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेसी चरणदास महंत पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल आदिवसा नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। सीडी बनाकर राजनीति करना चाहते हैं।

श्री उइके ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से मैं त्रस्त हो चुका था और जनता भी परेशान है। इस वजह से मैंने भारतीय जनता पार्टी में दोबारा आया हूं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जनता और गरीब के बारे में सोचती है।

जैसे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के बारे में सोचकर नई-नई सुविधाएं जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को अधिकार दिया। प्रदेश में 20 हजार आदिवासियों को 4.30 लाख पट्टा दिया।



अब छत्तीसगढ़ में कोई भी आदिवासी भूमिहीन नहीं होगा। यह सब योजना भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों को सौगात के रूप में दी है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ही छत्तीसगढ़ में उन्नति करेगा। कांग्रेस के नेताओं से तंग आ चुके थे।

रामदयाल उइके ने यह भी कहा कि कोरबा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की 4 सीट आएगी और यहां भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल पाएगा। रामदयाल उइके ने कहा कि 1998 में बीजेपी का विधायक था और आज भी बीजेपी के लिए काम करूंगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां जनता और आम लोगों के बारे में सोचकर उन्नति करने का काम करते हैं।

यह भी देखें : रायपुर जिले में 26 अक्टूबर से होंगे नाम निर्देशन पत्र जमा 

Back to top button
close