जगदलपुर। दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और उन्होंने माता से आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव की घोषणा होते ही सियासत तेज हो गई। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर हैं। शुक्रवार को अमित शाह ने अंबिकापुर और बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित किया। वहीं आज वे जगदलपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
यह भी देखें : कांग्रेसी विधायक रामदयाल उईके भाजपा में शामिल, कहा-कांग्रेस मेें घुटन महसूस हो रही थी
Add Comment