रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पाली-तानाखार के विधायक रामदयाल उईके आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्री उईके आज बिलासपुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक के सामने भाजपा में शामिल हुए। एक प्रकार से यह उईकी की घर वापसी है, पहले उईके भाजपा में ही थे।
उईके के भाजपा में जाने से कांग्रेस में खलबली मच गई है। कहा जा रहा है कि उईके मरवाही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सन 2000 में उईके मरवाही के विधायक थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए यह सीट खाली की थी। तब से मरवाही कांग्रेस के हाथ में है। उईके सन 2003 में पाली-तानाखार सीट से चुनाव जीतकर आए थे। तब से अबतक लगातार वहीं से चुनाव जीतते आए हैं।
श्री उईके ने कहा कि कांग्रेस मेें उन्हें घुटन महसूस हो रही थी। कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही। वहां मान सम्मान नहीं मिल रही थी। एक आदिवासी नेता का उपेक्षा हो रही थी। कांग्रेस के नेता सीडी बनाने जैसे काम में लगे हुए हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्य से मैं काफी प्रभावित हूं। इसलिए भाजपा में शामिल हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उईके का भाजपा में शामिल होना उसके घर वापस है। उईके के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और मजबूत हुई है। उईके एक सरल, शांत और व्यवहार कुशल नेता हैं। आदिवासी नेता होने के कारण उनकी अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं में अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा भाजपा को अवश्य मिलेगा।
यह भी देखें : कांग्रेसी विधायक रामदयाल उईके भाजपा में शामिल
Add Comment